Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Tuesday, January 22, 2013

उप चुनाव: प्रेस विज्ञप्ति

     महाराष्ट्र विधान परिषद की एक सीट विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित मौजूदा सदस्य के इस्तीफे के बाद खाली है। इसका विवरण इस प्रकार हैः-
क्र.स.
राज्य का नाम
सदस्य का नाम
निर्वाचन क्षेत्र का नाम
कार्यावधि
टिप्पणी
1
महाराष्ट्र
श्री दलवई हुसैन उमर
विधायकों द्वारा चयन
07-07-2016
03-08-2012 को इस्तीफा
      बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक चुनाव याचिका लंबित होने की वजह से उक्त सीट भरी नहीं जा सकी। यह याचिका 19-10-2012 को रद्द् कर दी गयी है।
      अब निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की उक्त खाली सीट के लिए उप चुनाव कराने का फैसला किया है जिसे निम्न कार्यक्रम के तहत सम्पन्न कराया जाएगा -
क्र.स.
घटना
तारीख और दिन
1.       
अधिसूचना जारी
28 जनवरी 2013, (सोमवार)
2.      
नामांकन की अंतिम तारीख
4 फरवरी 2013, (सोमवार)
3.      
नामांकन पत्रों की जांच
5 फरवरी 2013, (मंगलवार)
4.      
नाम वापसी की अंतिम तारीख
7 फरवरी 2013, (गुरूवार)
5.      
मतदान की तिथि
14 फरवरी 2013, (गुरूवार)
6.      
मतदान का समय
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
7.      
मत गणना
14 फरवरी 2013, (गुरूवार) शाम 5 बजे
8.      
चुनाव संपन्न कराने की आखिरी सीमा
16 फरवरी 2013, (शनिवार)
***
वि.कासोटिया/अनिल/चित्रदेव-270

Thursday, December 13, 2012

“मुम्बई-औरंगाबाद-शिरडी”

महाराष्ट्र में सूफी सर्किट के विकास हेतु रूपरेखा 
                                                                                                    Courtesy Photo
पर्यटन राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री डॉ.के.चिरंजीवि ने आज राज्य सभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के सहयोग से एकीकृत विकास के लिए सूफी परिपथ सहित आध्यात्मिक पर्यटन परिपथों की पहचान के लिए एक नेशनल लेवल कंसलटैंट (एन.एल.सी,) की नियुक्ति की है। एन.एल.सी. द्वारा पहचान किया गया सूफी परिपथ “मुम्बई-औरंगाबाद-शिरडी” है। 

पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्ट्र में एन.एल.सी द्वारा पहचान किए गए परिपथों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए “स्टेट लेवल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी” (एस.एल.पी.एम.ए.) की नियुक्ति की है। प्रत्येक परिपंथ के लिए निधियों की आवश्यकता का निर्णय डी.पी.आर. को अंतिम रूप देने के बाद लिया जाएगा और निधियां पर्यटन मंत्रालय की प्लान स्कीमों के तहत राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर, पारस्परिक प्राथमिकता की शर्त पर प्रदान की जाएगी। 


***


वि.कासोटिया/संजीव/मीना - 6050