Showing posts with label Tourism. Show all posts
Showing posts with label Tourism. Show all posts

Thursday, December 13, 2012

“मुम्बई-औरंगाबाद-शिरडी”

महाराष्ट्र में सूफी सर्किट के विकास हेतु रूपरेखा 
                                                                                                    Courtesy Photo
पर्यटन राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री डॉ.के.चिरंजीवि ने आज राज्य सभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के सहयोग से एकीकृत विकास के लिए सूफी परिपथ सहित आध्यात्मिक पर्यटन परिपथों की पहचान के लिए एक नेशनल लेवल कंसलटैंट (एन.एल.सी,) की नियुक्ति की है। एन.एल.सी. द्वारा पहचान किया गया सूफी परिपथ “मुम्बई-औरंगाबाद-शिरडी” है। 

पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्ट्र में एन.एल.सी द्वारा पहचान किए गए परिपथों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए “स्टेट लेवल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी” (एस.एल.पी.एम.ए.) की नियुक्ति की है। प्रत्येक परिपंथ के लिए निधियों की आवश्यकता का निर्णय डी.पी.आर. को अंतिम रूप देने के बाद लिया जाएगा और निधियां पर्यटन मंत्रालय की प्लान स्कीमों के तहत राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर, पारस्परिक प्राथमिकता की शर्त पर प्रदान की जाएगी। 


***


वि.कासोटिया/संजीव/मीना - 6050